Q.(1) सर्वप्रथम किसने 1826 ई. में हड़प्पा नामक स्थल पर एक प्राचीन सभ्यता के अवशेष मिलने के प्रमाण की पुष्टि की थी?
(अ) चार्ल्स मैसन
(ब) जॉन मार्शल
(स) अर्नेस्ट मैके
(द) C.J. गैड
Q.(2) सिन्धु सभ्यता स्थल "हड़प्पा" किस नदी के किनारे स्थित हैं?
(अ) सिन्धु नदी
(ब) रावी नदी
(स) दाश्क नदी
(द) सरस्वती नदी
Q.(3) किस सिन्धु सभ्यता स्थल से"शतरंज की गोटियां" प्राप्त हुई?
(अ) हड़प्पा
(ब) मोहनजोदड़ो
(स) चन्हूदड़ो
(द) कोटदीजी
Q.(4) निम्नलिखित कथनों में से कौनसा कथन मोहनजोदड़ो से प्राप्त साक्ष्य से मेल नहीं खाता हैं?
(अ) विशाल स्नानागार
(ब) दाढ़ी वाले साधु की खंडित मूर्ति
(स) पशुपति के अंकन की मुहर
(द) हल द्वारा जुते खेत
Q.(5) सिन्धु घाटी सभ्यता के स्थल हड़प्पा और मोहनजोदड़ो को किसने "एक विशाल साम्राज्य की जुड़वा राजधानियां" कहा है?
(अ) चार्ल्स मैसन
(ब) सर जॉन मार्शल
(स) स्टुअर्ट पिगट
(द) फेयर सर्विस
Q.(6) सिन्धु सभ्यता स्थल "मोहनजोदड़ो" के खोजकर्ता कौन थे?
(अ) दयाराम साहनी
(ब) राखालदास बनर्जी
(स) सर जॉन मार्शल
(द) बी. बी. लाल
Q.(7) निम्नलिखित सिन्धु सभ्यता स्थलों में से कौनसा स्थल भारत में स्थित है?
(अ) अल्लाहदीनो
(ब) चन्हूदड़ो
(स) आमरी
(द) कोटला निहंग खां
Q.(8) सिन्धु घाटी सभ्यता से प्राप्त मुहरों में किस आकार की मुहरें सर्वाधिक मात्रा में प्राप्त हुई है?
(अ) आयताकार
(ब) वर्गाकार
(स) वृत्ताकार
(द) बेलनाकार
Q.(9) सिंधु सभ्यता स्थल "राखीगढ़ी" किस नदी के किनारे स्थित है?
(अ) हिंडन नदी
(ब) मादर नदी
(स) भोगवा नदी
(द) घग्घर नदी
Q.(10) सिन्धु घाटी सभ्यता के किस स्थल की सर्वप्रथम खुदाई की गई थी?
(अ) हड़प्पा
(ब) मोहनजोदड़ो
(स) कालीबंगा
(द) रंगपुर
उत्तरमाला :-
Q.(1) अ
Q.(2) ब
Q.(3) ब
Q.(4) द
Q.(5) स
Q.(6) ब
Q.(7) द
Q.(8) ब
Q.(9) द
Q.(10) अ
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें