शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021

सिन्धु घाटी सभ्यता भाग - 1

Q.(1) निम्नलिखित कथनों में से कौनसा कथन 
"सिन्धु घाटी सभ्यता" के संबंध में असत्य हैं?

(अ) मोहनजोदड़ो में विशाल स्नानागार मिला हैं।

(ब) मिस्र की नील नदी घाटी सभ्यता में सिन्धु घाटी सभ्यता के समान विशाल अन्नागार मिले हैं।

(स) क्रीट सभ्यता में भी सिन्धु घाटी सभ्यता के समान मातृ सत्तात्मक व्यवस्था थी।

(द) सिन्धु घाटी सभ्यता के निवासी "ढोलक" वाद्य यंत्र से परिचित थे।

Q.(2) सिन्धु घाटी सभ्यता को किसने सर्वप्रथम "सिन्धु घाटी सभ्यता" नाम दिया था?

(अ) चार्ल्स मैसन
(ब) अर्नेस्ट मैके
(स) जॉन मार्शल
(द) राय बहादुर दयाराम साहनी

Q.(3) सिन्धु घाटी सभ्यता का वह कौनसा स्थल हैं जहां से सन् 1974 ई. में चांदी के दो मुकुट प्राप्त हुए थे?

(अ) कुणाल (हरियाणा)
(ब) भगवानपुरा (हरियाणा)
(स) बनवाली (हरियाणा)
(द) राखीगढ़ी (हरियाणा)

Q.(4) सिन्धु घाटी सभ्यता का स्थल "देसलपुर" किस राज्य में स्थित हैं?

(अ) राजस्थान
(ब) गुजरात
(स) पंजाब
(द) हरियाणा

Q.(5) हड़प्पा सभ्यता से प्राप्त "स्वास्तिक और चक्र" किसकी पूजा के प्रतीक थे?

(अ) सूर्य पूजा
(ब) जल (वरुण) पूजा
(स) मातृदेवी पूजा
(द) पशुपतिनाथ पूजा

Q.(6) हरियाणा में स्थित सिन्धु सभ्यता स्थल "मोतीथल" के खोजकर्ता कौन थे?

(अ) रफीक मुगल
(ब) सूरजभान
(स) R. S. बिष्ट
(द) G.P. जोशी

Q.(7) सर्वप्रथम ज्ञात "भूकम्प का साक्ष्य" किस सिन्धु सभ्यता स्थल से प्राप्त हुआ हैं?

(अ) मोहनजोदड़ो (लरकाना, पाकिस्तान)
(ब) हड़प्पा (मोंटगोमरी,पाकिस्तान)
(स) कालीबंगा (हनुमानगढ़,राजस्थान)
(द) सुरकोटडा (कच्छ,गुजरात)

Q.(8) हड़प्पा सभ्यता में मानकीकृत मापतोल के बाट किस संख्या की इकाई के अनुपात में होते थे?

(अ) 2
(ब) 4
(स) 6
(द) 8

Q.(9) सिन्धु लिपि को पढ़ने का सर्वप्रथम प्रयास किसने किया?

(अ) वेडेन
(ब) K. N. वर्मा
(स) S. R. राव
(द) आई. महादेवन

Q.(10) निम्नलिखित में से कौनसा सिन्धु सभ्यता स्थल  "सिन्धु नदी" पर स्थित नहीं हैं?

(अ) मोहनजोदड़ो
(ब) हड़प्पा
(स) आमरी
(द) कोटदीजी











उत्तरमाला:-
Q(1) ब
Q(2) स
Q(3) अ
Q(4) ब
Q(5) अ
Q(6) ब
Q(7) स
Q(8) स
Q(9) अ
Q(10) ब


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें